{"_id":"5c55e051bdec22736436a520","slug":"191549131857-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी-SONBHADRA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी-SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में शनिवार को संपन्न तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेजबान सोनभद्र के साथ बदायूं और बागपत के तीरंदाज छाए रहे। कंपाउंड मुकाबले के जूनियर बालक वर्ग में कानपुर नगर के दिव्यांग यादव को स्वर्ण पदक मिला। बागपत के अंकित कुमार को रजत और गाजीपुर के मनीष कुमार को कांस्य पदक हासिल हुआ। उधर, बालिका वर्ग में बागपत की साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता। गुरुकुल की अंशु को रजत और मथुरा की अरुश्री को कांस्य पदक हासिल हुआ।
जूनियर बालकों के रिकर्व मुकाबले में सोनभद्र के रजनीश कुमार यादव को स्वर्ण, मथुरा के अभिषेक को रजत और बागपत के प्रेरित को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग में सोनभद्र की जीनत को स्वर्ण, बदायूं की कशिश को रजत और गाजीपुर की नमिता वर्मा को कांस्य पदक हासिल हुआ। सीनियर इंडियन राउंड पुरुष 50 मीटर में गुरुकुल के आशीष को स्वर्ण, गाजीपुर के रोहित कुमार को रजत, मऊ के रविकांत विश्वकर्मा को कांस्य, सीनियर इंडियन राउंड 30 मीटर में बागपत के मोनू कुमार को स्वर्ण, मेरठ के दानिश चौहान को रजत, गाजीपुर के रोहित कुमार को कांस्य, सीनियर इंडियन राउंड 50 व 30 मीटर में गुरुकुल के आशीष को स्वर्ण, गाजीपुर के रोहित कुमार को रजत और बागपत के सोनू कुमार को कांस्य पदक मिला।
इसी तरह सीनियर महिलाओं के इंडियन राउंड (50 मीटर) में वाराणसी की सुनीता भारद्वाज को स्वर्ण, यहीं की दीपिका पांडेय को रजत और गोरखपुर की मुस्कान को कांस्य, सीनियर राउंड (30 मीटर) में वाराणसी की दीपिका पांडेेय को स्वर्ण, सुनीता भारद्वाज को रजत, गाजीपुर की ज्योति कुमार को कांस्य, सीनियर इंडियन राउंड महिला (50 व 30 मीटर) में वाराणसी का पूरी तरह से कब्जा रहा। यहां की दीपिका पांडेय को स्वर्ण, सुनीता भारद्वाज को रजत और महिमा मिश्रा को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने बताया कि जूनियर रिकर्व पुरुष 50 मीटर में बागपत के प्रेरित वेदवान को स्वर्ण, गुरुकुल के विशाल को रजत और सोनभद्र के नीरज चौहान को कांस्य पदक मिला। इसी प्रकार जूनियर रिकर्व महिला 70 मीटर में बदायूं की कशिश को स्वर्ण, सोनभद्र की जीनत आरा को रजत और गाजीपुर की नमिता वर्मा को कांस्य, सीनियर रिकर्व में बागपत के प्रेरित वेदवान को स्वर्ण, गुरुकुल के विशाल को रजत, एसकेए के विजय को कांस्य, तथा सीनियर महिला 70 मीटर में बागपत की मधु वेदवान स्वर्ण, यहीं की कशिश रजत और सोनभद्र की जीनत आरा को कांस्य पद हासिल हुआ।