फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मानव सहित गेट का उद्घाटन-SONBHADRA

मानव सहित गेट का उद्घाटन-SONBHADRA

Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
मानव सहित गेट का उद्घाटन-SONBHADRA
केकराही (सोनभद्र)। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खैराही रेलवे स्टेशन के पास मानव सहित गेट का शुभारंभ किया। पहले मानव रहित गेट के पास अंडरग्राउंड पुलिया का निर्माण होना था, लेकिन ग्रामीणों की मांग के बाद रेलवे विभाग ने यहां मानव सहित गेट की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

खैराही रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 28 सी. के पास इमामबाड़ा से भदोही-खैराही मार्ग पर बने रेलवे के मानव रहित गेट को मानव सहित कर दिया गया। इसका उद्घाटन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। 15 माह पूर्व इस जगह पर रेलवे ने अंडरग्राउंड पुलिया बनाने का निर्णय लिया था। मानव रहित गेट भी बंद कर दिया गया था। रूट बदलाव कर बबुराही, भदोही, खैराही, खैरवा आदि गांवों के लोगों का आवागमन केकराही से कर दिया गया था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों ने रेलवे मंत्रालय स्तर पर पत्राचार भी किया था। क्षेत्र के मिनहाज अहमद, सैयद आलम, मुहम्मद शाहिद, गयासुद्दीन, मुरारी लाल, मुन्नालाल, अब्बास अहमद, रामधनी, देवनाथ, रामनरेश यादव आदि के प्रयास के बाद रेलवे मंत्रालय ने मानव रहित गेट को मानव सहित करने का निर्णय लिया था। रेलवे स्टेशन खैराही के प्रभारी अधीक्षक एएन तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर मंत्रालय ने मानव सहित गेट घोषित किया है और शनिवार को रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed