फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा...

हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा...

Tue, 22 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा...
शशांक मिश्र
विज्ञापन

वाराणसी। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी के सौंदर्य में सोमवार को और निखार आया। हस्तकला संकुल में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के पहले दिन आयोजित युवा और उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस में दुनियाभर से आए प्रवासियों ने शिरकत की। विदेशों में बसे प्रवासियों की संस्कृति का बनारस की गंगा जमुनी तहजीब से मिलन भी हुआ। इस सांस्कृतिक सुगंध में प्रवासी सराबोर रहे और वसुधैव कुटुंबकम् की भारतीय संस्कृति को अंगीकार किया।
हस्तकला संकुल सोमवार को मिनी वर्ल्ड के रूप में तब्दील हो गया। अलग-अलग देशों से आए प्रवासियों ने एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा किए और भारतीय संस्कृति व सभ्यता को अपने साथ बनाए रखने पर चर्चा की। सबसे खुशनुमा पहलू यह रहा कि ज्यादातर जगहों पर एक दूसरे से संवाद में हिंदी ही माध्यम रही। हर कोई अपने को भारत से जोड़कर गर्व महसूस कर रहा था। मलयेशिया, मॉरीशस, फिजी, यूएई और त्रिनिदाद सहित दुनियाभर से आए प्रवासियों के लिए यह दोगुनी खुशी का मौका था क्योंकि उन्हें अपने मूल भारत में पहुंचने के साथ ही काशी के आध्यात्म और संस्कृति से जुड़ने का सौभाग्य जो मिला।
विज्ञापन

जड़ों से जुड़ने की ललक
प्रवासियों में कई ऐसे भी हैं जिन्हें यह तो मालूम है कि वे भारतवंशी है, मगर उन्हें अपनी जड़े नहीं मालूम हैं। काशी पहुंचने के बाद वे अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए लालायित हैं। हालांकि, मेहमानों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार ने डाटाबेस तैयार किया है और वह उसी आधार पर अपने पूर्वजों के बारे में पता करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल में हिंदुस्तान, देश का भी सम्मान
प्रवासी मेहमानों का दल हिंदुस्तान को दिल में बसाए हुए है। यही कारण है कि आयोजन स्थल पर अपने देश के झंडे के साथ भारत का झंडा लेकर अपनी मोहब्बत का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed