{"_id":"5c38f8a9bdec22733b51b46f","slug":"191547237545-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहपुर के किसानों ने एनएचएआइर् के सर्विस लेन का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहपुर के किसानों ने एनएचएआइर् के सर्विस लेन का काम रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। सिंहपुर के पास सर्विस लेन का काम कराने के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को शुक्रवार को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। इसके चलते काम शुरू नहीं हो सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। विरोध करने वाले किसान खाजा यादव ने कहा कि रिंग रोड निर्धारित स्थान पर ना बना कर हम लोगों की जमीन की तरफ बनाई जा रही है।
जबरदस्ती बिना मुआवजे के हमारी जमीन पर अब यह सर्विस लेन व एक्जिस्ट बन रहा है। जब तक हमें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हम यह काम नहीं होने देंगे। लगभग 9 बीघे जमीन हम किसानों की रिंग रोड में बिना मुआवजे के लिया गया है। पहले हमारा मुआवजा दिया जाए फिर काम शुरू किया जाए। विरोध करने वाले किसानों में पन्नालाल यादव, रामचरण यादव, चनिका राजभर, राजा यादव आदि शामिल रहे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसबी सिंह ने कहा कि किसानों के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। बगैर मुआवजा के कोई काम नहीं कराया जा रहा है। उनकी जो जायज मांगें हैं उन्हें पूरा कराया जाएगा। काम रोकना समस्या का समाधान नहीं है। किसानों की मांगों को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।