फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सारनाथ उत्खनन परिसर व म्यूजियम क्षेत्र होगा नो वेहिकल जोन

सारनाथ उत्खनन परिसर व म्यूजियम क्षेत्र होगा नो वेहिकल जोन

Sat, 05 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ उत्खनन परिसर व म्यूजियम क्षेत्र होगा नो वेहिकल जोन
वाराणसी। भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ स्थित उत्खनन परिसर व म्यूजियम के इर्द गिर्द लगभग पांच सौ मीटर क्षेत्र को नो वेहिकल जोन घोषित करने की तैयारी है। इसके लिए वर्ल्ड बैंक की मदद से पार्किंग एरिया और वेंडर जोन बनाने की बृहद योजना पर काम शुरू हो गया है। चिह्नित भूमि सहित अन्य तैयारियों की पड़ताल करने 10 जनवरी को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस वाराणसी आ रहे हैं। वे सारनाथ का दौरा करेंगे। साथ ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

उत्खनन परिसर और म्यूजियम क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या रहती है। किनारे दुकाने रहती हैं और सैलानियों को सड़क पर ही बचते हुए निकलना होता है। विदेशी सैलानियों के साथ कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस सबको ध्यान में रखते हुए इसे क्षेत्र को नो वेहिकल जोन बनाने पर काम चल रहा है। वाहनों की पार्किंग व वेंडर जोन के लिए सारनाथ में कुछ स्थान को चिह्नित किया गया है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे। इसके साथ ही दूसरे देश से आने वाले अतिथियों के स्वागत को लेकर प्रशासन की तैयारियों की भी वे समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed