फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘बगैर भ्रष्टाचार के भी होते हैं रक्षा सौदे, कांग्रेस को भरोसा नहीं’

‘बगैर भ्रष्टाचार के भी होते हैं रक्षा सौदे, कांग्रेस को भरोसा नहीं’

Wed, 19 Dec 2018 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
‘बगैर भ्रष्टाचार के भी होते हैं रक्षा सौदे, कांग्रेस को भरोसा नहीं’
वाराणसी। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राफेल पर आए न्यायिक फैसले के ऊपर कांग्रेस अपना फैसला लादना चाह रही है। कांग्रेस 2019 तक झूठ के आधार पर इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है। भ्रष्टाचार का इतिहास जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक रहा है। चाहे बोफोर्स का मामला हो या फिर अगस्ता वेस्टलैंड का। कांग्रेस को भरोसा नहीं हो रहा है कि बगैर भ्रष्टाचार के भी रक्षा सौदे हो सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गुलाब बाग कार्यालय में पत्रकारों से राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राफेल राहुल गांधी का लिखा उपन्यास है। इसके लिए मेरी ओर से उन्हें बुकर प्राइज के लिए नामिनेट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

36 राफेल की खरीद पर 8.9 मिलियन डालर का खर्च आ रहा है। आगामी लोकसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर न हो इसलिए कांग्रेस राफेल का झूठ फैला रही है। मीनाक्षी ने राहुल गांधी से सवाल किए कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में फाइटर प्लेन को क्यों लटकाए रखा। सात साल के अंदर इस कंपनी से क्यों खरीद नहीं पाए। पूछा कि राहुल गांधी किसके इशारे पर रक्षा संपदा के खिलाफ काम कर रहे हैं। 2011 में निगम और मेराज के लिए 3.5 मिलियन डायर खर्च किया गया। जिसको डिसाल्ट कंपनी नहीं किया था। एक सवाल के जवाब में कहा कि राफेल मामले में न्यायालय में करेक्शन की फाइल दी गई है। दरअसल एफीडेविड सीएजी की रिपोर्ट सबमिट होने से पहले रिव्यू के बाद पीएसी के पास जानी है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राफेल का असर 2019 में न पड़े इसलिए भाजपा सही जानकारी जनता को बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल डील के समर्थन में डीएम को सौंपा ज्ञापन
राफेल डील करने वाली केंद्र सरकार के समर्थन में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां एकत्र होने के साथ सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, पीयूष वर्धन सिंह, शोमनाथ विश्वकर्मा, अशोक पांडेय, अभिनव पांडेय, श्रीनिकेतन मिश्र, चंद्रशेखर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed