{"_id":"5bdcb6c2bdec2269a771699d","slug":"191541191362-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली के चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली के चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चंदौली जिले के चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों इलिया के कमलेश चौहान, सरैया के राजन, सारिगपुर के केशव और मगरौर के विक्की के खिलाफ लंका थाने में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई लंका थाना क्षेत्र निवासी चंदौली की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी की नौकरानी की तहरीर पर की गई है। कार्रवाई एसएसपी कार्यालय में की गई शिकायत के आधार पर की गई है।
पीड़िता के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह चंदौली जिले की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के घर पर काम करती है। चुनाव के दौरान ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के घर पर कमलेश, राजन, केशव और विक्की का आना-जाना लगा रहता था। इस वजह से वह सभी को पहचानती थी। सात अक्तूबर की रात चारों आरोपी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के घर आए तो वह खाना लेकर गई। इस पर चारों ने उसे सर्वेंट क्वार्टर में खाना लेकर आने को कहा। आरोप है कि सर्वेंट क्वार्टर में तमंचा दिखाकर चारों ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर चारों ने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह हिम्मत जुटा कर 23 अक्तूबर को लंका थाने गई तो उसे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर 30 अक्तूबर को आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।