{"_id":"5bcce030bdec22699b148cca","slug":"191540153392-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर आपतिजनक तस्वीरें की पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर आपतिजनक तस्वीरें की पोस्ट
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी बारहवीं की छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसकी शिकायत चोलापुर थाने जाकर की गई लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय टालमटोल कर रही है। इससे जहां छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है और परिजन परेशान हैं।
छात्रा के अनुसार तकरीबन दस दिन पूर्व किसी ने फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी एकाउंट बनाया। इसके बाद उसके परिजनों का मोबाइल नंबर और पता लिख कर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया। परिजनों के मोबाइल नंबर पर परिचितों और रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हुए तो सूचना चोलापुर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई। मगर, एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर चोलापुर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले मेें कार्रवाई की जाएगी।