{"_id":"5bcce01fbdec2269c10f8b03","slug":"191540153375-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देबनाथपुर की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा छह घंटे चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देबनाथपुर की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा छह घंटे चली
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भव्य प्रतिमा और कार्यक्रम के अलावा भव्य विसर्जन के लिए प्रसिद्ध देबनाथ पुर के गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा करीब छह घंटे बाद मंदाकिनी कुंड में विसर्जित की गई। धूमधाम से आयोजित इस विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रतिमा विसर्जन की शुरूआत बंगाली समाज की महिलाओं के 4.50 बजे सिंदूरदान से किया। महिलाओं ने मां का सिंदूर चढ़ाने के बाद एक दूसरे को लगाकर पति के दीर्घायु की कामना की। वहीं छह बजे मां की आरती उतारी गई। 7 बजे प्रतिमा को पंडाल से बाहर निकाला गया। इसके बाद 7.15 बजे गणेश प्रतिमा गली से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंची, जबकि शक्ति स्वरूपा की प्रतिम 7.47 बजे मुख्य सड़क पर पहुंची। भक्ति धुनों पर नाचते गाते श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। 9 बजे मां की प्रतिमा गोदौलिया चौराहे पर पहुंची। जहां परंपरा अनुसार प्रतिमा का सात चक्कर लगवाया गया। 9.42 बजे प्रतिमा बाबा विश्वनाथ मंदिर के छत्ता द्वार से चौक की ओर आगे बढ़ी। इसके बाद करीब पौने ग्यारह बजे प्रतिमा मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में पूजा पाठ के साथ विसर्जन कर दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष नीलकंठ शास्त्री, कार्यवाहक अध्यक्ष अमर घोष, सचिव शंभू डे, अशोक सिंह, मंत्री नीलकंठ तिवारी, श्यामदेव राव चौधरी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।