{"_id":"5bb917b4867a55684e6b54cb","slug":"191538856884-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरा क्षेत्र में एक घंटे तक जाम में फंसी रही डीजीपी की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरा क्षेत्र में एक घंटे तक जाम में फंसी रही डीजीपी की पत्नी
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीजीपी ओपी सिंह की पत्नी नीलम सिंह शुक्रवार को सिगरा क्षेत्र में जाम में फंस गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे। शहर में भ्रमण के दौरान सिगरा क्षेत्र में निकल रहे काशी विद्यापीठ छात्रसंघ प्रत्याशियों के जुलूस के चलते डीजीपी की पत्नी भीषण जाम में फंस गई। कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल के बीच चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए हुए डायवर्जन के चलते जाम लगा। सिगरा से मलदहिया होते हुए तेलियाबाग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सुबह से शाम तक कई इलाके जाम की चपेट में रहे।
विभिन्न रूटों पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों के चलते शनिवार को पूरा शहर जाम से कराहता रहा। जाम छुड़ाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में रह-रहकर जाम लगता रहा। कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल तक रूट डायवर्जन के चलते इंग्लिशिया लाइन, सिगरा, मलदहिय, नदेसर आदि क्षेत्रों में कई बार जाम लगा। इसके चलते संपर्क मार्गों पर भी वाहन का दबाव रहा। मलदहिया स्थित एचएचआई होटल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होटल के सामने वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोहामंडी से आने वाले मार्ग पर भी आम आदमी जाम से जूझता रहा। उधर दालमंडी में शाही नाला के मेंटनेंस कार्य के चलते नई सड़क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यही वजह रही कि कबीरचौरा, लक्सा, गोदौलिया, चेतगंज, औरंगाबाद, सोनिया की ओर से आने वाले मार्ग पर भयंकर जाम लगा रहा। सड़कों पर जाम लगा तो लोग गलियों में घुस गए। देखते ही देखते गलियों में भी जाम लग गया। लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कत पेश आ रही थी। जाम में स्कूली बस व एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। हर कोई सिस्टम को कोसता दिखा।