{"_id":"5b8c476a42c79246424d790e","slug":"191535919978-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की मूर्ति और जेवर के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की मूर्ति और जेवर के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। विवेक सिंह ओलंपियन गेट चौराहा के समीप से सोमवार की सुबह शिवपुर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से पुलिस ने सोने की गणेश और कृष्ण की दोे मूर्ति, चांदी का सिक्का, सोना मढ़ा हुआ रुद्राक्ष, ढाई लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर शिवपुर विजय बहादुर सिंह ने गश्त के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे तीन को पकड़ा। पूछताछ में तीनों की शिनाख्त उसरपुरवा भरलाई के सुरेंद्र पटेल व शुभम सिंह और चुप्पेपुर के रवि पटेल के तौर पर हुई। तीनों ने शिवपुर और कैंट थाना क्षेत्र के मकानों और दुकानों में चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी। बताया कि बंद पड़े मकानों की दिन में रेकी करने के बाद रात के समय चोरी की जाती है। चोरी के जेवरों को देहात क्षेत्र के सराफा कारोबारियों को सस्ते दाम पर बेच दिया जाता है।