फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रसव के बाद भुगतान में देरी पर लगाई फटकार

प्रसव के बाद भुगतान में देरी पर लगाई फटकार

Fri, 31 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद भुगतान में देरी पर लगाई फटकार
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सीएचसी गोपीगंज में प्रसव भुगतान कम होने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन में भुगतान को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से राजकीय हाईस्कूल में सेनेटरी नैपकिंग की मांग करने पर उसे उपलब्ध कराएं। सभी सामान को जेम पोर्टल पर खरीदने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर गोपीगंज सीएचसी के तीनों एमओआई को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण, मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू, अंधा निवारण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की जांच समय-समय पर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराएं। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीआईओएस अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed