{"_id":"5b54d6bb4f1c1b6f668b4f04","slug":"191532286651-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों का ताले तोड़ कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों का ताले तोड़ कर हजारों की चोरी
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, आभूषण, कपड़े समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। खबर से परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मकनपुर गांव निवासी रामआसरे यादव के परिवार वाले प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात खाना खाकर सो गए। देर रात आए चोर नकदी, आभूषण समेत हजारों का सामान उठा ले गए। परिवार वालों का कहना है कि चोरों ने उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया था जिसमें घर के लोग सो रहे थे। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों केे बुलाकर खुलवाया गया। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने एक लाख के आभूषण संग कपड़े और पांच हजार नकद ले गए। घर से आठ सौ मीटर दूर स्थित तालाब पर सूटकेस और बाक्स टूटा मिला। इसी तरह गांव के ही बाबूराम यादव के यहां चोरी हुई। बाबूराम के घर के सभी युवक मुंबई रहते हैं। उनका लड़का भी एक सप्ताह पूर्व मुंबई गया था। घर में उसकी दो बहू और एक बेटी रहती है। यहां भी चोरों ने सोने के दो लाकेट, दो नाक की कील, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की पायल, पैजनी, करधन और मीना के साथ ही 5500 रुपए चुरा ले गये। घर के पीछे थोड़ी दूर पर सूटकेस और बाक्स टूटे हाल में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। आला अधिकारियों से गश्त बढ़ाने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुुमार ने कहा कि चोरी रोकने के लिए टीम गठित की गई है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन