फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बैठक का बहिष्कार, धरने पर बैठे सदस्य

बैठक का बहिष्कार, धरने पर बैठे सदस्य

Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बैठक का बहिष्कार, धरने पर बैठे सदस्य
वाराणसी। छावनी बोर्ड प्रशासन और निर्वाचित सदस्यों के बीच कई महीनों से चल रहा गतिरोध जारी है, जिसके कारण परिषद् की संसदीय प्रक्रिया लगातार प्रभावित बनी हुई है। इसी क्रम में निर्वाचित सदस्यों ने गुरुवार को छावनी परिषद की बैठक का बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

छावनी बोर्ड की बैठक शुरू होते निर्वाचित सदस्य परिषद की बैठक व कार्रवाई की वैधानिकता पर सवाल खड़े करते हुए धरने पर बैठ गए। बोर्ड उपाध्यक्ष चंद केशव के नेतृत्व में शैलेंद्र सिंह, राज कुमार दास, शैलजा श्रीवास्तव, मसूदा हुसैन और अधिवक्ता अरविंद यादव (पार्षद पति) धरने में शामिल रहे। सदस्य संगीता यादव की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शेष सदस्य छावनी कार्यालय के पोर्टिको में सदन संचालन की कार्रवाईयों, जनहित के खिलाफ हो रहे कार्यों और घरेलू टेक्सों में 100 गुना वृद्धि का विरोध करते रहे। पार्षदों का आरोप है कि एकमात्र निर्वाचित सदस्य शहनवाज के साथ छावनी अधिशासी अधिकारी व सैन्य अधिकारियों ने नियम विरुद्ध प्रक्रिया से बैठक करके जनविरोधी प्रस्ताव पारित कर दिए, जिससे जनता में आक्रोश है। सदस्यगण की मांग है कि नियम विरुद्ध हो रही बैठक और पिछली अवैधानिक बैठकों में जो भी जनविरोधी प्रस्ताव पारित हुए हैं। उस कर वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाय, अन्यथा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed