{"_id":"5b2abb2f4f1c1bac6e8b8f8f","slug":"191529527087-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में विकसित होगा टूरिस्ट प्लेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में विकसित होगा टूरिस्ट प्लेस
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही अत्याधुनिक ‘टूरिस्ट प्लेस’ विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग जमीन खरीदेगा और पीपीपी मॉडल पर उसे ‘टूरिस्ट प्लेस’ के रूप में विकसित कराएगा। बुधवार को यहां आईं प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यह जानकारी दी। बताया कि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएं, इसके लिए टूरिज्म पालिसी बनाई जा रही है। योग और मनोरंजन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की मदद ली जाएगी। इससे पहले उन्होंने कैंट स्थित टूरिस्ट बंगलो का निरीक्षण किया। समुचित साफ-सफाई न होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने यहां का मेन्यू भी देखा और पर्यटन सुविधाओं, संसाधनों को बेहतर बनाने पर बल दिया। सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से जौनपुर रवाना होने से पहले पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी कैंट स्थित टूरिस्ट बंगलो पहुंची थीं। सफाई और अन्य सुविधाओं के बेहतर न होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। पत्रकारों को बताया कि हेलीकाप्टर से काशी दर्शन योजना में अभी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। बिजली के तारों को शिफ्ट करने को लेकर कुछ बाधा है। उसे पूरी करने के बाद ही काशी दर्शन योजना शुरू की जाएगी। विश्वनाथ कॉरिडोर मामले में भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि इसका संज्ञान लिया जाएगा और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सुभासपा के अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर पर लगे आरोपों के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार सख्त है। कोई किसी पार्टी का होगा, आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी। जम्मू की महबूबा सरकार के समर्थन वापसी पर कहा कि मुख्यमंत्री के लचर व्यवहार के चलते यह निर्णय लिया गया।