{"_id":"5afdea174f1c1be7408b6230","slug":"191526589975-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम कार्यालय धमकी क्राइम ब्रांच, कागजात सील0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम कार्यालय धमकी क्राइम ब्रांच, कागजात सील0
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से हुई 15 लोगों की मौत के मामले में सिगरा थाने में दर्ज मुकदमे की तफ्तीश पुलिस ने शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर एसपी क्राइम अपनी टीम के साथ वरुणा पुल स्थित सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) कार्यालय धमके और बंद कमरे में एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान निलंबित मुख्य परियोजना प्रबंधक एचसी तिवारी और निलंबित परियोजना प्रबंधक केआर सूदन को कई बार प्यास लगी। दोनों ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया और हादसे को लेकर आंसू बहाते नजर आए।
एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कार्यालय के कागजात को सील कर दोनों निलंबित अधिकारियों को जांच में सहयोग करने की ताकीद की। चौकाघाट फ्लाईओवर के टेंडर से लेकर अब तक के कार्य के दौरान तैनात रहे मुख्य परियोजना प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, पर्यवेक्षण अधिकारी, अभियंता, कर्मचारियों, मजदूरों और उनकी जिम्मेदारी के अलावा निर्माण सामग्री का ब्योरा शुक्रवार शाम तक उपलब्ध कराने को कहा। हादसे के संबंध में बतौर इंजीनियर दोनों अधिकारियों की राय भी क्राइम ब्रांच ने जानी।
कैंट रेलवे स्टेशन के समीप केईएन कॉलोनी के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दो बीम मंगलवार की शाम सड़क पर गिर गई थीं। बीम के नीचे दबे वाहनों में सवार 15 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हो गए थे। हादसे को लेकर सेतु निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार व उनके कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी क्राइम के साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम थी। एसपी क्राइम ने कहा कि तकनीकी टीम की जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।