{"_id":"5af209bf4f1c1b3c0a8b8c9e","slug":"191525811647-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस की कोठी में लगी आग, दर्जनों सर्प जलकर मरे0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस की कोठी में लगी आग, दर्जनों सर्प जलकर मरे0
Updated Wed, 09 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में पोखरी के किनारे लगी बंसवारी में मंगलवार को आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन गर्मी ज्यादा होने से लोग विवश दिखे। इस दौरान पुरी बंसवारी जलकर राख हो गई। इसमें दर्जभर से ज्यादा सांप जलकर मर गए। वहीं पास में बंधे मवेशियों को लोगों ने किसी तरह बचाया। इसमें हजारों रुपये के बांस भी जल गए।
छोटे यादव के कच्चे मकान के पास बास की कोठी में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब तीन बिस्वा में फैली बंसवारी कुछ देर में ही आग लपटों से घिर गई। बगल में पोखरी होने के बावजूद उसमें पानी नहीं था। इससे आग बुझाने में भी दिक्कत आई। किसी तरह लोगों ने कुएं और ट्यूबवेल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी के सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगी है।