{"_id":"5abaaba44f1c1bec3f8b555b","slug":"191522183076-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की जांच पूरी, अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की जांच पूरी, अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मैदागिन स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज शाखा में 20 लाख रुपये के गबन मामले की विभागीय जांच पूरी हो गई है। आरोपी कैशियर सुनील कुमार अग्रवाल को निलंबित करने के बाद अब विभागीय जांच के आधार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। उधर, डीजीएम संजय मिश्र ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात की और मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने का आग्रह किया।
बैंक प्रबंधन ने 23 मार्च को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए गबन के आरोप में कैशियर सुनील कुमार अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। इस बीच, मामला सामने आने के बाद डीजीएम ने कैशियर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कराई। मंगलवार को डीजीएम ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही, आरोपी कैशियर की जगह दूसरे कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस को निर्देशित कर मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिलाया है।