{"_id":"5a7dfab34f1c1bb2208b838b","slug":"191518205619-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बेजवां के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बेजवां के बच्चे
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेजवां को स्मार्ट कक्ष और आधुनिक प्रयोगशाला की सुविधा से लैस किया गया। इसका शुभारंभ शुक्रवार को एसडीएम औराई केशव नाथ गुप्ता ने किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए परीषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्ष और आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में बेजवां के विद्यालयों को भी इन सुविधाओं से लैस किया गया। उप जिलाधिकारी ने विद्यालय में पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की जमीन को इंटरलाकिंग कराने और लेजर प्रिंटर मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय यादव, प्रधानाध्यापक समरबहादुर सहित सूबेदार यादव, गणेश प्रसाद, आशुतोष मौर्य, विजय बहादुुर, ज्योति, विनोद बिंद, आशीष आदि रहे।