{"_id":"5a6257604f1c1b514a8b4818","slug":"191516394336-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बेंच के बीच तालमेल बनाकर दिलाएं न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बेंच के बीच तालमेल बनाकर दिलाएं न्याय
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि अधिवक्ता जिम्मेदारी का निर्वाह करें। बार बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाकर न्याय दिलाने में सहयोग करें। वकील होने के चलते आप सबकी अधिक जिम्मेदारी बनती है। वे शुक्रवार को पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर मीटिंग हाल, तहसील गेट, शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि वकील समाज के उस अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाते हैं जिसको समाज दोषी ठहराता है। इस दौरान उन्होंने वकीलों के लिए भवन व वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया। वही अतिथियों का स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने ग्राम न्यायालय की स्थापना, सीओ पुलिस व चकबंदी कार्यालय, न्यायालय कक्ष की स्थापना समेत अनेक मुद्दों को रखा।
पदाधिकारियों को शपथ उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अरुण त्रिपाठी ने दिलाई। अध्यक्षता पूर्व बनारस बार अध्यक्ष केसर राय संचालन सुधीर सिंह ने किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. एन एन यादव, तहसीलदार के के मिश्र, जवाहर वर्मा, राजेश सिंह, बच्चालाल यादव, बबलू मिश्र, श्रीनाथ गोड़, अजय श्रीवास्तव, रुकनुद्दीन खा समेत अनेक वकील रहे। शिवपूजन सिंह तहसील बार पिंडरा के पांचवी बार अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके पहले तीन बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे।
विज्ञापन
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
अध्यक्ष- शिवपूजन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - संजय कुमार वर्मा, महामंत्री - राजेश कुमार पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिये लालमन यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष( 10 से वर्ष से कम) रुकनुद्दीन खान, सहायक सचिव प्रशासन चंद्रभान सिंह, ऑडिटर छोटेलाल, पुस्तकालय के लिए हरिश्चंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष के लिए राजमणि प्रसाद व सदस्य प्रबंध समिति के लिए प्रितराज माथुर, विपिन सिंह, श्याम मोहन उपाध्याय, मिथिलेश श्रीवास्तव, योगेंद्र चौरसिया व कमलाकांत राय समेत कुल 10 लोगों ने शपथ ली।