फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने पर जेल

पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने पर जेल

Fri, 19 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने पर जेल
ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने पत्नी समेत कई युवतियों की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर उसे जेल भेज दिया। पत्नी के साक्ष्य प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने उसे तलब किया था। गुरुवार को आरोपी पति ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत याचिका प्रस्तुत की, जिसे एसीजेएम ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

भदोही नगर की एक युवती ने अधिवक्ता पंकज तिवारी के माध्यम से न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। उसका विवाह 20 फरवरी 2016 को मिर्जापुर के तेलियागंज निवासी युवक से हुआ था। वह एक प्राइवेट बैंक में सेल्स मैनेजर है। आरोप है कि विवाह के पहले दिन ही उसने पत्नी को धमकी देकर पैसे की मांग शुरू कर दी थे। इस दौरान वह गुपचुप तरीके से पत्नी की अश्लील तस्वीरें खींच कर और वीडियो बनाकर फेसबुक पर फर्जी एकाउंट से वायरल करता रहा। यही नहीं उसने अपने बैंक के ब्रांच मैनेजर को खुश करने के लिए पत्नी पर दबाव भी बनाया। पीड़ित पत्नी ने पति की करतूतों को के साक्ष्य उसके लैपटाप से हासिल कर लिए। इसमें उसके साथ ही कई और लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे। पीड़िता ने सभी सबूतों को एकत्र कर न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय ने आरोपी पति को हाजिर होने का आदेश दिया। गुरुवार को आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की। इस पर एसीजेएम प्रवीण पांडेय की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की याचिका खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed