फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   करेंट लगने से इंटर के छात्र की मौत

करेंट लगने से इंटर के छात्र की मौत

Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से इंटर के छात्र की मौत
औराई। औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह में 12वीं के छात्र की गुरुवार को करेंट लगने से मौत हो गई। घर की आर्थिक हालत कमजोर होने की वजह से त्रिलोकपुर गांव निवासी छात्र माधोसिंह बाजार में एक आटा चक्की पर काम करता था। बिजली खराब होने के कारण वह छत पर जाकर बांस के सहारे से तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर गांव निवासी राजपति यादव का बड़ा लड़का संजय यादव (17) रामदेव इंटर कॉलेज का छात्र था। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण वह दिन में पढ़ाई करने के साथ ही रात में माधोसिंह बाजार में बबलू जायसवाल के यहां आटा चक्की चलाता था। बुधवार की रात अचानक लाइट खराब होने पर वह एक लकड़ी लेकर छत पर गया। पोल में तार लगाते समय वह करेंट की चपेट में आ गया। कुछ समय गुजरने के बाद वह नीचे नहीं लौटा तो बबलू जायसवाल छत पर गया। छत पर जाते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बबलू ने एक कारीगर की मदद से उसके बदन में राख आदि लगाया। हालत सही न होने पर उसे सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने म़ृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार वाले परेशान हो गए। माता-पिता रोते-राते बेसुध हो जा रहे थे। ग्रामीणों की माने तो संजय कर्मठ युवक था। वह रामदेव इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। दिन में पढाई करने के साथ शात में काम करता था। खुद के साथ वह अपने छोटे भाई को भी पढ़ाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed