फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सियासी ड्रामे ने सियासत गरमाई

सियासी ड्रामे ने सियासत गरमाई

Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सियासी ड्रामे ने सियासत गरमाई
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक प्रमुखी के अविश्वास प्रस्ताव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीडीसी के अपहरण के सियासी ड्रामे से कड़ाके की ठंड में भी राजनीतिक सरगर्मी गर्म हो गई है वहीं मंगलवार केे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह ने डीएम और डीपीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर 125 सदस्यों के प्रमाणपत्र को कब्जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भदोही के वार्ड 43 से निर्वाचित बीडीसी प्रियंका सिंह की ओर से 89 सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र पर डीएम ने 15 जनवरी को अविश्वास की तिथि तय की। उसके बाद ब्लाक प्रमुखी को लेकर सियासी घमासान प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। शह- मात के खेल में अपनी साख बचाने के लिए पक्ष और विपक्ष नए-नए हथकंडे अपना रहा है। करीब एक सप्ताह तक जहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण और बरामदगी का दौर चला तो अब प्रमाणपत्रों को कब्जाने का आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा नेता प्रशांत सिंह की पत्नी बीडीसी प्रियंका सिंह ने डीएम और डीपीआरओ को पत्र देकर ब्लॉक के 147 सदस्यों में 125 से अधिक सदस्यों का निर्वाचन प्रमाण पत्र ब्लॉक प्रमुख के कब्जे में रखने का आरोप लगाया। कहा कि प्रमाणपत्र न होने से बीडीसी मतदान नहीं कर सकेंगे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुुख विकास यादव ने आरोप को सिरे से खारिज किया। कहा कि अविश्वास को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने कहा कि शिकायत मिली है, उसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed