फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम की स्वच्छता मुहिम का हिस्सा बनें, उसे आगे बढ़ाएं

पीएम की स्वच्छता मुहिम का हिस्सा बनें, उसे आगे बढ़ाएं

Sat, 06 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
पीएम की स्वच्छता मुहिम का हिस्सा बनें, उसे आगे बढ़ाएं
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस से ‘बाल स्वच्छता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन स्वच्छता रथ जिले की तीनों तहसीलों में जाएंगे और विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बने शौचालयों की सफाई करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि स्वच्छता समाज का मूलमंत्र और जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के इस अभियान का हिस्सा बनकर स्वच्छ भारत और सशक्त भारत के परिकल्पना को साकार करें।
विज्ञापन

स्वच्छता रथ में सफाई से जुड़ी पूरी किट मौजूद है। जिला स्वच्छता समिति इसकी निगरानी करेेगी। सफाई करने वाली टीम रोजाना फोटो के साथ रिपोर्ट भेजेगी। स्वच्छता रथ पहले चिरईगांव, हरहुआ एवं अराजीलाइन जाएगा। स्वच्छता रथ प्रतिदिन विकास भवन से निकलकर तहसील में स्थित एक न्याय पंचायत के सभी स्कूल तथा आंगनबाड़ी शौचालयों का निरीक्षण करेगा। यदि शौचालय गंदा हे, तो तत्काल उसकी सफाई सफाईकर्मी द्वारा की जएगी। स्वच्छता रथ बच्चो में पंफलेट बांटकर प्रचार प्रसार करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी दीपक रतन, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों और पांच महिलाओं को किट और साड़ी दी
कार्यक्रम में हरहुआ और आराजीलाइन ब्लॉक से बाल निगरानी समिति के चार बच्चे और महिला निगरानी समिति की पांच महिलाएं भी बुलाई गईं थीं। सीएम ने बच्चों को किट के रूप में ट्रैक सूट, जैकेट, टॉर्च और महिलाओं को साड़ी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों और महिलाओं से उनका परिचय भी पूछा। बाल और महिला निगरानी समिति गांवों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करती है। टीम में शामिल लोगों के लिए अब सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed