{"_id":"5a4be7654f1c1b0d788b6754","slug":"191514923877-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई में बृजेश नहीं हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई में बृजेश नहीं हुए पेश
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपर जिला जज तृतीय की अदालत में सिकरौरा नरसंहार कांड मामले की वादिनी हीरावती देवी को मंगलवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। वहीं, सुनवाई के लिए आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह पेश नहीं हुए। अदालत में सेंट्रल जेल के अधीक्षक की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया है कि बीमारी के कारण बृजेश सिंह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। ऐसे में उन्हें अदालत में पेश नहीं किया जा सकता है।
उधर, बृजेश सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता अशोक सिंह प्रिंस ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि सिकरौरा नरसंहार कांड के साथ ही उनके मुवक्किल के खिलाफ गैंगेस्टर मामले में भी सुनवाई हो रही है। ऐसे में गैंगेस्टर मामले की सुनवाई पूरी होने तक सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई स्थगित रखी जाए। अदालत ने इस मामले में वादिनी व डीजीसी की तरफ से आपत्ति दाखिल करने व सुनवाई के लिए अगली तिथि छह जनवरी नियत कर दी है। साथ ही, अदालत ने चंदौली पुलिस व सेंट्रल जेल के अधीक्षक को अगली तिथि पर वादिनी व आरोपी को कड़ी सुरक्षा में पेश करने का आदेश दिया।