{"_id":"5a4a98c24f1c1b8d698c4f6c","slug":"191514838210-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के सामने उठेगा कॉरिडोर का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के सामने उठेगा कॉरिडोर का मुद्दा
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस दौरे पर चार जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। खासकर वरुणा कॉरिडोर की। इस मामले में जहां अधिकारियों की पेशी होगी तो इसे लेकर वरुणा तटवासी सीएम से मिलकर कॉरिडोर की खामियों और अधिकारियों की मनमानी का खुलासा कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
प्रशासनिक अमला सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए अधिकारी थोड़े परेशान जरूर हैं। सीएम को चार जनवरी की शाम को आजमगढ़ से हेलीकाप्टर से वाराणसी आना है। अगर मौसम खराब रहा और कोहरा छाया रहा तो हेलीकाप्टर लैंडिंग में परेशानी होगी। ऐसी परिस्थितियों में सीएम का आगमन अगले कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है। हालांकि अधिकारी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को प्रारंभिक प्रोटोकाल भी जारी होने की उम्मीद है। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही काशी में कनाडा के संसदीय दल से भी मिलेंगे। सीएम आगमन के बाद इसी महीने पीएम नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना है।