{"_id":"5a4950af4f1c1bcd6d8b72b0","slug":"191514754223-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंगेरी के शंकराचार्य से मिले महामंडल के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शृंगेरी के शंकराचार्य से मिले महामंडल के पदाधिकारी
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य चयन को लेकर भारत धर्म महामंडल के दो सदस्यीय शिष्टमंडल ने रविवार को शृंगेरी के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी भारती तीर्थ महाराज से मुलाकात की। इस दौरान नए शंकराचार्य के चयन को लेकर उन्होंने मार्ग दर्शन देने का आग्रह किया। शृंगेरी के शंकराचार्य से मुलाकात में शिष्ट मंडल के सदस्यों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत रिक्त हुए ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के पद पर चयन प्रक्रिया के लिए देश की सर्वोच्च आध्यात्मिक संस्था भारत धर्म महामंडल को कहा गया है। इस क्रम में महामंडल ने प्रक्रिया आरंभ की है। स्क्रीनिंग कमेटी जल्द ही कुछ नामों का पैनल तैयार करेगी। जिसे तीनों पीठों के शंकराचार्यों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि किसी एक नाम पर सर्वानुमति बनाई जा सके।
भारत धर्म महामंडल के जनरल सेक्रेटरी प्रो. शंभू उपाध्याय के साथ रेजीडेंट सेक्रेटरी राजेश राय रविवार को कर्नाटक पहुंचे। वहां शृंगेरी में महामंडल के इस दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शंकराचार्य भारती तीर्थ महाराज से मुलाकात की और ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के चयन के प्रकरण पर अभिमत देने का अनुरोध किया। जनरल सेक्रेटरी ने भारतधर्म महामंडल द्वारा आठ खंड़ों में प्रकाशित ‘धर्मकल्पतरु’ पुस्तक भेंट की। जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि शृंगेरी के शंकराचार्य से ज्योतिष्पीठ पर चयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। एक पीठ पर एक आचार्य के अभिषेक के मठाम्नाय अनुशासन के नियम से वह भी सहमत हैं।