{"_id":"5a47fa654f1c1b10788b5bd2","slug":"191514666597-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें खस्ताहाल, चलना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें खस्ताहाल, चलना दुश्वार
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर की सड़कों को अनुमति के बाद ही खोदने और समय पर काम पूरा करने की उच्चाधिकारियों की हिदायत का कोई असर नहीं दिख रहा। विकास कार्य के बहाने मनमाने तरीके से सड़कों की खुदाई का सिलसिला जारी है। ऐसे में धूल और कीचड़ से सनी खस्ताहाल सड़कों पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। चारों ओर जाम की समस्या बढ़ गई है सो अलग।
आईपीडीएस, गैस अॅथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) और जल निगम की ओर से मुख्य मार्गों, कालोनियों की सड़कों और गलियों तक को खोद कर छोड़ दिया गया है। कहीं सीवर लाइन, गैस पाइप लाइन तो कहीं बिजली की तारें भूमिगत बिछाने के लिए नाम पर मनमाने तरीके से खुदाई हो रही है। इसके चलते सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे शहर के सभी प्रमुख इलाकों में रोज जाम लगता है।
गेल की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए नदेसर, सिगरा, रथयात्रा, तेलियाबाग और फातमान रोड सहित कई इलाकों में काम कराया जा रहा है। इसी तरह आईपीडीएस की ओर से भूमिगत बिजली की केबिल बिछाने के लिए कैंट से भेलूपुर, लहुराबीर से मैदागिन, नई सड़क, लक्सा, लंका, सुंदरपुर-डीरेका समेत कई प्रमुख मार्ग और गलियों को खोद दिया गया है। वहीं, पेजयल और सीवेज पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम की ओर से पहड़िया-बेला मार्ग और चौकाघाट सहित कई इलाकों में काम कराया जा रहा है।