{"_id":"5a32e27a4f1c1b59678c2262","slug":"191513284218-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन सिगरा स्टेडियम में ‘कराटे का कुंभ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन सिगरा स्टेडियम में ‘कराटे का कुंभ’
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तीसरी राष्ट्रीय ओपेन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सिगरा स्टेडियम में किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 दिसंबर तक संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा के सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह जानकारी आयोजन सचिव सेंसई किसलय मानव और अध्यक्ष भिक्षु चंद्रमा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार 15 दिसंबर को खिलाड़ियों के वजन और उम्र का मिलान किया जाएगा और आई कार्ड वितरण होगा। एशियन रेफरी सेंसई बिशन मोते की देखरेख में रेफरीशिप सेमिनार होगा जिसमें सभी रेफरी और जज के बीच वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों पर विचार-विमर्श होगा। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 16 दिसंबर को दिन में 11 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधि-न्याय, खेल, सूचना एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी होंगे। 16 दिसंबर को सब जूनियर और कैडेट तथा 17 दिसंबर को जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। 17 दिसंबर को समापन समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और विशिष्ट अतिथि नीलू मिश्रा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगी। प्रतियोगिता में यूपी टीम की नेशनल प्लेयर ज्योति सिंह, निधि राजगुप्ता, दिव्या पांडेय, अनिता प्रजापति और गौरी पाठक भी हिस्सा ले रही हैं।
संरक्षक मोनिका सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को सशक्त बनने की आवश्यकता है। उन्हें आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। कराटे उनके लिए बेहद सहयोगी हो सकता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को कराटे के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में एशियन कराटे फेडरेशन के रेफरी विशन मोते (नेपाल), सेंसई मनोज प्रसाद, प्रदीप सिकारिया और कौशिक अधिकारी (प. बंगाल), सेंसई पूनम सिंह, सेंसई मोजिब अंसारी (झारखंड), सिहान राम राव राठौर (महाराष्ट्र), सेंसई सारिका पटेल (उत्तराखंड), सेंसई विक्रम मिश्रा (बिहार), सेंसई मनीष कुमार (पंजाब), सेंसई दीपक पवार (गुजरात), सेंसई पारसनाथ (फर्रुखाबाद), सेंसई मुन्ना अंसारी, सारा कुमार (लखनऊ), सेंसई सुशील उपाध्याय (बलिया), सेंसई विनय यादव (भदोही), सेंसई अरुण विश्वकर्मा (मिर्जापुर), सेंसई जयपाल सोनकर (वाराणसी) शामिल होंगे।
विज्ञापन
संस्था के चेयरमैन सिहान एचएन सिंह, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम, मुख्य सलाहकार डॉ. मेघांकर, अजय श्रीवास्तव, डॉ. मंजूलता सिंह, मनमोहन त्यागी तथा संरक्षक डॉ. रामनाथ नायक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।