{"_id":"5a3192044f1c1b4e718b8fc9","slug":"191513198084-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस बार के लिए 69 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस बार के लिए 69 फीसदी मतदान
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को जबरदस्त उत्साह के बीच 69.87 फीसदी मतदान हुआ। 18 पदों पर चुनावी मैदान में उतरे 59 प्रत्याशियों के लिए 4909 मतदाताओं में से 3430 ने वोट डाले। गुरुवार सुबह आठ बजे से सेंट्रल बार और बनारस बार की मतगणना शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की संभावना जताई गई है।
सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कचहरी परिसर में जबरदस्त उत्साह दिखा। मतदान स्थल सिविल कोर्ट के मनोरंजन कक्ष के बाहर लाइन में खड़े होकर प्रत्याशी व उनके समर्थक हैंडबिल देकर मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील करतेे रहे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह और सदस्यगण अवधेश कुशवाहा, सुरेश श्रीवास्तव, अमरनाथ शर्मा, प्रमोद पाठक की निगरानी में मतदान संपन्न हुआ। बनारस बार के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल पांडेय और महामंत्री आनंद मिश्र के अलावा प्रदीप श्रीवास्तव, अंशुमान दुबे, विशाल सिंह, श्रीनिवास मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, अजय शर्मा, आशीष शक्ति तिवारी समेत 60 सहायक चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई।