फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

50 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

Thu, 07 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
50 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
वाराणसी। अपराधियों और उनके करीबियों की निगरानी के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलकर पूरे विवरण के साथ सूचीबद्ध करने की कार्रवाई तेज की है। बुधवार को जिले के 50 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। साथ ही आगामी एक हफ्ते में 250 और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट उनके क्षेत्र के थाने में खोली जाएगी। पुलिस कार्यालय के अनुसार जिले में इससे पहले हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 1150 थी।
विज्ञापन

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि अपराधियों और उनके करीबियों की निगहबानी के लिए नए सिरे से सूचीबद्ध कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। इसी के तहत बुधवार को 50 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके साथ ही जिले के 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के हिस्ट्रीशीटरों की मौजूदा स्थिति और उनकी गतिविधि के संबंध में एलआईयू, थानाध्यक्षाें और क्राइम ब्रांच से रिपोर्ट मांगी गई है। जिले में 70 वर्ष से ज्यादा आयु के हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 150 से ज्यादा है। रिपोर्ट के आधार पर 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed