{"_id":"5a1c75504f1c1b95188b6a1f","slug":"191511814480-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और प्रदूषण के दुष्प्रभावों से कराया परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और प्रदूषण के दुष्प्रभावों से कराया परिचय
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा सफाई, गंदगी, वायु प्रदूषण आदि समस्याओं के समाधान के लिए अब युवा आगे आए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अलग-अलग मॉडल तैयार कराए जा रहे हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के बीएफए द्वितीय से चतुर्थ वर्ष तक के छात्र-छात्राओं की टीम ने इसके लिए दस मॉडल बनाए हैं, जिसमें इस तरह की लापरवाही से होने वाली समस्याओं को दर्शाया हैं और साथ ही समाधान भी बताया गया है।
विभाग के शिक्षक डॉ. अनूप घोष के संयोजन में तैयार मॉडलों का विभागाध्यक्ष प्रो. मंजुला चतुर्वेदी ने अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। संस्थापन कला के तहत मृदुल, हर्षिदा सेठ, निहाल सिंह, अरविंद, वैष्णवी, देवोश्रुति, अंजलि मौर्या, स्नेहा सिंह, अंकिता आदि ने पर्यावरण प्रदूषण, गंगा के दूषित पानी, मलिन बस्तियों में गंदगी के बीच जीवन यापन, कूड़े का अंबार, आने वाले दिनों में आक्सीजन संकट को दर्शाया है। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करने की भी अपील की।