फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘हम हैं असली हिंदू, हमारे मन में भगवान राम’

‘हम हैं असली हिंदू, हमारे मन में भगवान राम’

Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
‘हम हैं असली हिंदू, हमारे मन में भगवान राम’
वाराणसी। सपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में हिंदू और मुस्लिम की लड़ाई नहीं बल्कि असली और नकली हिंदू की लड़ाई चल रही है। भाजपा अपने अलावा किसी को असली हिंदू नहीं मानती। हम असली हिंदू नेता हैं, हमारे मन में राम हैं और भाजपा के मन में झूठ और फरेब है। इसी के बल पर भाजपा ने केंद्र और राज्य में सत्ता हासिल की है। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की पोल खुल जाएगी। वे मंगलवार को सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के कें द्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी ने बसपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा के खिलाफ सपा किसी से भी गठबंधन को तैयार है। कहा कि सपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में जो भी वादे पूरे किए थे वो सब पांच साल में पूरे किए। भाजपा अपने घोषणापत्र में किए गए वादे कभी पूरे नहीं करती। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर कहा कि अगर दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर बनता है तो अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed