{"_id":"5a08b2aa4f1c1bd8538bcac7","slug":"191510519466-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हेरिटेज वॉक’ का निर्माण चार महीने से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हेरिटेज वॉक’ का निर्माण चार महीने से ठप
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत कबीरचौरा में निर्माणाधीन ‘हेरिटेज वॉक’ पर लापरवाही का ग्रहण लग गया है। 2.51 करोड़ की यह योजना पिछले सितंबर में ही पूरी कराई जानी थी लेकिन अब तक बमुश्किल पचास फीसदी काम हो पाया है। जबकि, निर्धारित धनराशि की आधी रकम का भुगतान भी किया जा चुका है। निर्माण में देरी को लेकर नगर निगम सवालों के घेरे में है।
‘हेरिटेज वॉक’ के तहत गलियों में मानक के अनुरूप इंटरलाकिंग न कराए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लोग विरोध में उतर आए थे। 13 अगस्त को पद्मविभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र की अगुवाई में धरना दिया था। इस पर नगर निगम प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन की नींद टूटी। शिकायतों के समाधान के लिए आननफानन में निगम के अफसरों के साथ क्षेत्रीय लोगों की कमेटी बना दी गई। तय हुआ कि प्रत्येक सोमवार को बैठक कर कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। किसी तरह एक बार बैठक हुई लेकिन उसके बाद से अब तक न तो दोबारा बैठक हुई और न ही काम प्रारंभ हो सका। काम चार महीने से ठप पड़ा है। न इंटरलाकिंग बदली गई और न ही सीवेज पाइप लाइन का काम शुरू हो पाया। कमेटी के सदस्य रविंद्र सहाय का कहना है कि नगर निगम ने बैठक ही नहीं बुलाई। वहीं, चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह का कहना है कि कमेटी के सदस्यों की सहमति से लाइटिंग का काम चल रहा है। सीवेज पाइप लाइन और चौका लगाने का काम रुका है, उसे जल्द शुरू कराया जाएगा। काशी के प्रख्यात संगीत घरानों और कलाओं को संरक्षित करने, उनकी विरासत को सहेजने के लिए हेरिटज वॉक बनाया जा रहा है।