{"_id":"59f4e6b24f1c1bd7538b9d8c","slug":"191509222066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा महोत्सव के मंच पर प्रस्तुतियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा महोत्सव के मंच पर प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा महोत्सव के मंच पर शनिवार को जिले भर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियां देखकर अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता को प्रदेश स्तर पर कराने का प्रस्ताव भी रखा। सेमी क्लासिकल, भजन, गजल, लोकगीत और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां छात्राें ने दी। दर्शकों ने छात्र-छात्राओं का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सभी प्रतिभागी एक-दूसरे से बेहतर करने के प्रयास में लगे रहे।
शनिवार को सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के मंच पर गंगा महोत्सव-2017 के प्रथम दिन सीएम एंग्लो बंगाली के छात्र राघवेंद्र शर्मा ने रंग दे चुनरिया... पर तान छेड़ी तो पूरा संकुल भक्ति के रस में डूब गया। बेहतरी प्रस्तुति के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने छात्र को पांच सौ रुपये की पुरस्कार राशि देकर उत्साह वर्धन किया। इसके उपरांत सनातन के छात्र शोमेष शर्मा ने चंदन दास की गजल साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका... से कार्यक्रम का आगाज किया। सुधाकर महिला की छात्रा उजाला ने जय शिवशंकर कैलाशपति..., राधाकिशोरी की हेमलता ने करते हो तुम कन्हैया..., डीएवी के नीतीश कुमार ने कैसी अनोखी बात है... दुर्गाचरण की छात्रा आनंदिता भट्टाचार्य ने भजन म्यारे घर आओ प्रीतम प्यारा...सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पूर्व महोत्सव का आगाज मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि यह छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का मंच है। महोत्सव के 10वें वर्ष पर पत्रिका त्रिपथगा का विमोचन भी किया गया। अतिथियों का स्वागत डा. विश्वनाथ दूबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन डा. भगवतीधर दूबे, डा. अर्चना उपाध्याय, प्रतिभा सिंह, डा. माधुरी पांडेय व शिखा पाठक ने किया। निर्णायक मंडल में शैलबाला और नागेंद्र शर्मा थे। इस अवसर पर डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय, चंद्रजीत सिंह यादव, अवध किशोर सिंह, डा. रत्नेश वर्मा, अविनाश चंद्र मिश्रा, ओंकार शुक्ला, डा. हरेंद्र राय, डा. माधुरी पांडेय, डा. आनंद प्रभा सिंह, डा. राधाकांत मिश्रा आदि समेत काफी संख्या में प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।