फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेन की प्रेशर पाइप फटी-CHANDAULI

ट्रेन की प्रेशर पाइप फटी-CHANDAULI

Thu, 19 Oct 2017 08:14 PM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की प्रेशर पाइप फटी-CHANDAULI

विज्ञापन
भगत की कोठी से कामाख्या जा रही 15623 डाउन कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की प्रेशर पाइप बुधवार की सुबह सवा नौ बजे पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के धीना स्टेशन के समीप फट गई। इसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को बुला कर यात्रियों को शांत कराया। मुगलसराय से पहुंचे रेलकर्मियों ने ढाई घंटे में पाइप ठीक कर ट्रेन रवाना कराया।

स्टेशन मास्टर धीना अजीत कुमार ने बताया कि ट्रेन साढ़े नौ घंटे विलंब से गुरुवार को सवा नौ बजे धीना रेलवे स्टेशन पास कर रही थी। इसी बीच ट्रेन की प्रेशर पाइप फट गई और ब्रेक बाइंडिंग हो जाने से ट्रेन खड़ी हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बाद में स्टेशन मास्टर ने पुलिस को बुलाया और हंगामा कर रहे यात्रियों को शांत कराया। फिर दानापुर मंडल के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मंडल रेल प्रबंधक दानापुर रंजन प्रकाश ठाकुर ने मुगलसराय मंडल को इसकी सूचना दी तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रेशर पाइप ठीक किया। इसके बाद करीब बारह बजे ट्रेन रवाना हो सकी। मंडल रेल प्रबंधक मुगलसराय किशोर कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल से मिली जानकारी के बाद यहां से रेलकर्मी धीना रेलवे स्टेशन पर भेजे गए और खामियों को दूर कर ट्रेन को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed