{"_id":"59e669f34f1c1bf4688b6409","slug":"191508272627-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी से बड़ा कोई शस्त्र नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी से बड़ा कोई शस्त्र नहीं
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से दस दिनों से चल रहे स्वदेशी मेले का समापन मंगलवार को हुआ। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं भदोही सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दुनिया का मुकाबला करने के लिए स्वदेशी से बड़ा शस्त्र कुछ भी नहीं है। स्वदेशी वस्तुएं, भाषा और जीवन शैली हमें ऊर्जा प्रदान करती हैं। भविष्य में बढ़ने के लिए हमें रास्ता दिखाती हैं। जिस पर हर किसी को चलना चाहिए।
समारोह में मंच के पूर्वीं उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि चीन जो आसुरी शक्ति की तरफ आसुरी शक्ति की तरह मुंह खोला है। इससे प्रतिमाह 130 करोड़ का सामान भारत खरीदकर चीन को शक्तिशाली बना रहा है। मेला संयोजक सुरेश सिंह ने बताया कि भारत में बने झालर और मिट्टी के बर्तनों की अधिक खरीददारी हुई। जूट से बने सामान भी अधिक बिके हैं। इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख अवनिंद्र राय, के अलावा प्रमुख प्रो. संजय शर्मा, डा. सर्वेश सिंह, डा. माधुरी तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, कन्हैया लाल भारती, नम्रता चौरसिया, रंजना तिवारी, श्रद्धा पांडेय आदि शामिल रहे।