{"_id":"59ac67394f1c1b4d738b4f8d","slug":"191504470841-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली महकमे को अब आई कनेक्शन की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली महकमे को अब आई कनेक्शन की याद
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जिले के आठों ब्लाकों के सैकड़ों गांवों में बिना कनेक्शन लिए ही हजारों लोकल एलईडी स्ट्रीट लाइट महीनों पूर्व खंभों पर लगवा दी गई, लेकिन बिजली महकमे को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जाकर बिजली विभाग को कनेक्शन की याद आई। महकमे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बिना कनेक्शन लिए लाइट जलाना गंभीर अपराध है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि स्ट्रीट एलईडी लाइट एवं सोलर लाइट योजना के अंतर्गत जिले के आठों ब्लाकों के सैकड़ों गांवों में बिजली खंभों पर बिना कनेक्शन लिए लाइट लगवाई गई। वह भी बिना विभाग से शटडाउन लिए। इस मामले को विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता ने गंभीरता से लिया है। विभाग का कहना है कि ग्राम पंचायतों ने बिजली विभाग के उपकेंद्रों से बिना शट डाउन लिए ही अप्रशिक्षित मैकेनिकों को पोलों पर चढ़वा कर बिजली का कनेक्शन करवाया और आज भी करावा रहे है। ऐसे में यदि कोई बड़ी घटना हो जाएगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। बिजली विभाग के एसडीओ डीके पांडेय ने बताया कि विद्युत खंभों पर लाइट लगाने के लिए ग्राम पंचायत को कनेक्शन लेना अनिवार्य है। अन्यथा यह बिजली चोरी मानी जाएगी।