{"_id":"599df0194f1c1bcb6f8b4869","slug":"191503522841-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पथराव
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शोहदों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड के बावजूद छेड़खानी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ताजातरीन मामला सिगरा थाना के लल्लापुरा क्षेत्र का है। मंगलवार की शाम स्कूल से घर जा रही कक्षा पांच की छात्रा से सरेराह छेड़खानी की गई। विरोध करने पर छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों को भनक लगी कि पीड़ित परिवार मामले की शिकायत पुलिस से करने जा रहा है तो सभी छात्रा के घर पहुंचे और और पथराव शुरू कर दिए। पथराव में छात्रा के पिता और चाचा को चोट आई है। मामले को लेकर सिगरा थाना में लहंगपुरा के फैजान और काजीपुरा खुर्द के जफर व बबलू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिगरा थाना पहुंचे पीड़िता के पिता ने बताया कि कक्षा पांच में पढ़ने वाली उनकी बेटी के स्कूल आने-जाने के दौरान फैजान छेड़खानी करता है। मंगलवार की शाम फैजान और उसके दोस्त जफर व बबलू ने स्कूल से आ रही उनकी बेटी और उसके भाई को रोका और अश्लील हरकत की। भाई ने विरोध किया तो उसे जान से मारने और उसकी आंख फोड़ने की धमकी दी गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी को भयभीत और परेशान देख वो सिगरा थाना जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि फैजान, जफर और बबलू उनके घर पर आए और पथराव शुरू कर दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हुए तो हमलावर देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।