फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Fri, 18 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
वाराणसी। सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अभियान भेलूपुर जोन में चला। इस दौरान सड़क पर कब्जा कर बनाई गई दीवार, शाइनेज और टिन शेड को जेसीबी से ढहा दिया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में दिनभर हड़कंप मचा रहा। दुर्गाकुंड से ट्रामा सेंटर, नगवा तक अभियान चला।
विज्ञापन

सुबह करब 11 बजे नगर निगम के जोनल अधिकारी अतुल यादव, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्रा रावत, सीओ भेलूपुर और लंका एसओ सहित पूरी टीम दुर्गाकुंड पहुंची। वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। दुर्गाकुंड मानस मंदिर से सटी बाउंड्री के किनारे अवैध तरीके से पक्का निर्माण कर लिया गया था। वहीं ठीक सामने नाली पर चबूतरा बनाकर दूकान लगाई थी। टीम ने जेसीबी लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम आगे बढ़ी। वहां से संकटमोचन होते हुए संत रविदास गेट के पास सड़क पर लस्सी की दूकान बना ली गई थी। टिनशेड लेकर 10 से 15 फीट तक कब्जा कर लिया गया था। उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। वहीं लंका चौराहे तक अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद लंका से ट्रामा सेंटर फिर वहां से नगवा मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दो-तीन जगह लोगोें ने हल्का विरोध किया लेकिन पुलिस की कड़ाई से कोई सामने नहीं आया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालो को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो अब एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed