फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिकायतों का समाधान नहीं खानापूर्ति करती है सारनाथ थाने की पुलिस

शिकायतों का समाधान नहीं खानापूर्ति करती है सारनाथ थाने की पुलिस

Sun, 16 Jul 2017 02:27 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों का समाधान नहीं खानापूर्ति करती है सारनाथ थाने की पुलिस
वाराणसी। सारनाथ थाने के पुलिसकर्मी शिकायतों का समाधान नहीं करते बल्कि कागज में निस्तारण की रिपोर्ट लगाकर कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। शनिवार को सारनाथ थाने पहुंचे डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने दो फरियादियों को फोन कर उनकी शिकायतों का हाल जाना तो यह हकीकत सामने आई। नाराज डीएम ने थानाध्यक्ष सारनाथ को फटकार लगाते हुए खानापूर्ति न करने की हिदायत दी और कहा कि सभी लंबित प्रकरण का निस्तारण दो दिन में कराने की ताकीद की। इसके बाद डीएम चौबेपुर थाने पहुंचे और शिकायतों का समाधान मौके पर जाकर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दरअसल, डीएम सारनाथ थाने पहुंचे तो उन्हें समाधान दिवस पर एक भी फरियादी नहीं दिखा। यह देख डीएम हैरत में पड़ गए और पूर्व में निस्तारित मामलों की सूची मंगवाए। दो शिकायतकर्ताओं को फोन किए तो उन्होंने बताया कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यह सुन कर डीएम भड़क उठे और सारनाथ थानाध्यक्ष को जमकर फटकारे। डीएम ने सारनाथ और चौबेपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वालों और भूमाफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। उधर, एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज लंका थाने पहुंचे। कहा कि समाधान दिवस पर राजस्व या किसी अन्य प्रकार के विवाद आएं तो उनका अलग-अलग रजिस्टर बनाएं और फिर कार्रवाई करें। गौरतलब है कि शनिवार को समाधान दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिस से संबंधित 82 और राजस्व विभाग से संबंधित 131 शिकायतें आईं। इनमें से पुलिस विभाग की 30 और राजस्व विभाग की 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर चोलापुर थाने का घेराव
चोलापुर। समाधान दिवस पर शनिवार को चोलापुर थाने का घेराव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े सुवारी गांव के लोगों ने किया और नारेबाजी करने लगे। सभी ने बताया कि सुवारी गांव के प्रधान रामजी राजभर के लड़के की दानगंज बाजार में एक बदमाश से कहासुनी हो गई थी। चोलापुर पुलिस ने तरांव गांव से उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब उससे जुड़े लोग अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। एसडीएम और सीओ पिंडरा ने चोलापुर थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, ग्रामीणों को समझाबुझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed