{"_id":"595419214f1c1b8f388b4611","slug":"191498683681-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पहली महिला हिस्ट्रीशीटर जैतपुरा की रेशमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पहली महिला हिस्ट्रीशीटर जैतपुरा की रेशमा
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हेरोइन तस्करी की आरोपी जैतपुरा के जमालुद्दीनपुरा की रेशमा उर्फ मुस्कान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार हाल के सालों में रेशमा जिले की पहली महिला हिस्ट्रीशीटर है। रेशमा के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
रेशमा मादक पदार्थ हेरोइन की खरीद-फरोख्त को लेकर शुरू से पुलिस के निशाने पर रही है। इस धंधे से रेशमा को दूर न होते देख उस पर निगरानी के लिए जैतपुरा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जैतपुरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रेशमा का पति अब्दुल हसन उर्फ टेनी पहले से हिस्ट्रीशीटर है। जेल जाने और बार-बार निरोधात्मक कार्रवाई के बावजूद रेशमा की आदतोें में सुधार न होता देख उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जैतपुरा क्षेत्र में रेशमा का सिंडिकेट एक अरसे से हेरोइन बेचकर लोगों को नशे की आदी बना रहा है।