फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   190 wine shop will remove from varanasi highway

वाराणसी हाईवे से हटेंगी शराब की 190 दूकानें

Thu, 15 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
190 wine shop will remove from varanasi highway
डेमो पिक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अब नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे संचालित हो रही शराब की दूकानें हटाई जाएंगी। इस संदर्भ में शासन की ओर से जल्द ही नई गाइड लाइन जारी की जाएगी।

विज्ञापन

वाराणसी में नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे 190 शराब की दूकानें चलती हैं। फिलहाल अगले एक साल के लिए इन दूकानों का नवीनीकरण किया जा चुका है।

हाईवे पर होने वाले हादसों की प्रमुख वजह शराब की दूकानें हैं। राहगीर दूकानों से शराब खरीदकर पीते हैं और गाड़ी चलाते हैं। हादसों को रोकने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे के किनारे चलने वाली दूकानों को हटाने का निर्देश दिया है। जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव का कहना है कि जिले में नेशनल हाइवे के किनारे 119 और स्टेट हाईवे के किनारे 71 दूकानें चलती हैं।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर पिछले तीन साल से नई दूकानों के अलॉटमेंट पर रोक लगी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के राज्य सरकार अगर कोई नया आदेश जारी करती है तो उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed