{"_id":"685c4ae19874eaf2ee0921cb","slug":"19-less-rain-in-banaras-mercury-rose-by-3-degrees-humidity-also-increased-varanasi-news-c-20-vns1056-1033536-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: बनारस में 19 फीसदी कम बारिश, तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस भी बढ़ी; दो- तीन दिन यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: बनारस में 19 फीसदी कम बारिश, तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस भी बढ़ी; दो- तीन दिन यलो अलर्ट
Thu, 26 Jun 2025 11:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:40 AM IST
सार
Varanasi weather Update: बनारस में जून महीने में बारिश 19 फीसदी कम हुई। जिससे उमस बढ़ गई है। उधर, मौसम विभाग ने बनारस में अगले दो से तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस में मानसून के पांच दिन में करीब 40 मिलीमीटर ही बारिश हुई। वहीं जून महीने के 25 दिनों में कुल 45.9 मिमी की बारिश हुई। ये औसत आंकड़ा 56.5 मिमी से अभी भी 19 फीसदी तक कम है। जबकि पूरे प्रदेश में औसत के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा कुल 72.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को काशी का तापमान बाकी दिनों के 2 से 3 डिग्री तक ऊपर चढ़ गया है। अधिकतम पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पुरवा हवा 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। वहीं पूरे दिन उमस और तीखी धूप रही। हालांकि बीच बीच में काले बादल भी छाए तो लगा कि मौसम खुशनुमा हो जाएगा, लेकिन काशीवासियों की उम्मीदों को झटक लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; ये कैसा निर्माण: काशी में महाश्मशान घाटों पर छह महीने का काम 23 महीने में भी नहीं हुआ पूरा, इन पर पड़ रहा असर
विज्ञापन
2-3 दिन का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने हर रोज के अनुसार बनारस में अगले दो से तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान बढ़ जाने से बारिश में कमी आ रही है। हालांकि मानसून अभी भी सक्रिय है और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश करा रहा है।