फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says the BJP government will file a case even based on a video; these BJP goons don't let anythin

यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा सरकार वीडियो देखकर भी मुकदमा करा देगी, ये भाजपाई गुंडे कुछ नहीं होने देते

Sat, 19 Sep 2026 01:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 19 Sep 2026 01:58 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के काल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh says the BJP government will file a case even based on a video; these BJP goons don't let anythin
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अजय सेठ वाला वीडियो शेयर करने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा करा दिया गया। अब आगे ऐसे हालात बनेंगे कि जो इस वीडियो को देखेगा। उस पर भी मुकदमा होगा। ये भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


रायबरेली में बच्चों का कार्यक्रम हो रहा था, लेकिन भाजपा के गुंडों ने रुकावट पैदा की। उन्होंने कार्यक्रम नहीं होने दिया। ऐसा इसलिए है कि वो स्वजातीय लोगों को बढ़ावा देना चाहते हैं। यही भाजपा की कानून व्यवस्था है। अगर आपको सम्मान नहीं मिल रहा है तो आप पीडीए के हैं, इसलिए नहीं मिल रहा है। छात्रों को पार्टी के लोगों को संघर्ष करना पड़ा। संत कबीर नगर में हमारी पार्टी के सांसद की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था चौपट

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के भविष्य के के लिए आने वाली पीढ़ी की खुशहाली के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है। यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना ही एकमात्र उपाय है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए संकल्पित है।

भाजपा कोई नई योजना लागू करने में सफल नहीं हो सकी। दिखाने के लिए भी उसके पास सिर्फ समाजवादी सरकार के समय के काम है। भाजपा नफरत की राजनीति कर समाज का बंटवारा करने की साजिश करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, महिला अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अव्वल नंबर पर है। महिलाएं रोज अपमानित हो रही है। बच्चियों से दरिंदगी हो रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। लोगों को न समय से इलाज मिल रहा है और न ही शुद्ध पेयजल। स्कूल बंद हो रहे हैं। पीडीए समाज पर अत्याचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed