{"_id":"0cb2ab6f203f5bcc40051749e1394717","slug":"19-hours-city-half-bin-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 घंटे आधा शहर बिन बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 घंटे आधा शहर बिन बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितईपुर क्षेत्र की नारायणी विहार कालोनी से गुजर रहे 132 केवी लाइन का हाईटेंशन तार रविवार की रात टूटकर गिर गया। इससे आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 220/132 केवी उपकेंद्र साहूपुरी से 132/33 केवी उपकेंद्र भिखारीपुर को आने वाली 132 केवी लाइन का अर्थ वॉयर तेज धमाके के साथ रविवार की रात टूटा गया।
इससे आए झटके के चलते चितईपुर से पंचक्त्रसेशी मार्ग पर पांच पोल के एचटी एवं एलटी के तार टूटकर लटक गये। हादसे में एक राहगीर को चोट आई है। तार जोड़ने का काम सोमवार को सुबह पांच बजे शुरू हुआ जो दिन भर चलता रहा। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई।
हाईटेंशन तार टूटने की वजह से भिखारीपुर उपकेंद्र से निकलने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र शंकुलधारा भेलूपुर, गोदौलिया, कोनिया, नरिया, भदैनी, मंडुवाडीह, तरना, लालपुर, बीएचयू, भगवानपुर, सीर गोवर्धन, रमना, अमर-अखरी, भिखारीपुर, चितईपुर, ककरमत्ता, कं चनपुर, नारायणी विहार, बच्छांव, खुशीपुर, लंका, सुंदरपुर, नरिया, डीरेका आदि इलाकों में रविवार रात 11 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को दिन भर बिजली के साथ ही पानी के संकट से भी शहर के बड़े हिस्से को जूझना पड़ा। ट्रांसर्मिशन इकाई से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजे से शटडाउन लेकर हाईटेंशन तार की मरम्मत को काम चल रहा है। तार टूटने से शहर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि कुछ इलाकों में दूसरे फीडरों से थोड़ी-थोड़ी देर के लिए सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने हादसे में किसी भी जान-माल के नुकसान से इनकार किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोपहर में ढाई बजे तार जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई मगर फिर लाइन ट्रिप कर गई। पेट्रोलिंग के दौरान दो जगह फाल्ट मिले। फाल्ट को दूर करने के बाद शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।