फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19 foreign and 11 Purvanchal films will be shown in Manikarnika Film Festival

Varanasi News: मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल में 19 विदेशी और 11 पूर्वांचल की फिल्में दिखाई जाएंगी

Thu, 28 Nov 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
19 foreign and 11 Purvanchal films will be shown in Manikarnika Film Festival
- 13 से 15 दिसंबर तक महोत्सव में दर्शक देखेंगे 60 फिल्में, विभिन्न प्रांतों और भाषाओं की होंगी फिल्में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बनारस में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित मणिकर्णिका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 60 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 19 विदेशी और पूर्वांचल के युवा कलाकारों द्वारा बनीं 11 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। हास्य-व्यंग्य के साथ ही ये सारी फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होंगी।
मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट और नागरी नाटक मंडली ट्रस्ट की ओर से कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में ये फिल्में प्रदर्शित होंगी। इस बार हिंदी, भोजपुरी, बंग्ला, तमिल, असमी, मराठी आदि भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। सभी लघु फिल्में हैं। निदेशक सुमित मिश्रा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के लिए कुल 150 फिल्में आई थीं, लेकिन चयन समिति ने 55 से 60 फिल्मों का चयन किया है। नागरी मंडली ट्रस्ट के डॉ. अजित सैगल ने बताया कि रोजाना दो सत्र चलेंगे। इसमें मास्टर क्लास और साहित्य पर चर्चा होगी। फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, कलाकार फिल्मों की समीक्षा से लेकर इसमें सुधार और साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखेंगे।
विज्ञापन


सामानांतर और जया देखेंगे दर्शक
मणिकर्णिका फिल्म महोत्सव में नेशनल एवार्डी फिल्म सामानांतर भी दिखाई जाएगी। सुमित मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म मिथिला भाषा में है। जबकि जया भोजपुरी में है। इसके अलावा सारी, ए लवली रिज्यूम, मदन ड्राइवर, हाऊ आर यू फिरोज, मिस्टर बेस्ट मैन, रैंडम बीट्स, सदृश्य, कप ऑफ टी, अम्ब्रेला, बिस्किट आदि फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed