{"_id":"5ef8e436633e09566e5fe7fa","slug":"19-corona-positive-patients-including-eleven-migrants-found-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में ग्यारह प्रवासियों समेत 19 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में ग्यारह प्रवासियों समेत 19 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले
Mon, 29 Jun 2020 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की देर रात जिले में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सक्रिय हो गया। इसमे 11 प्रवासी हैं तथा 8 लोग स्थानीय हैं। इनमे 2 बालिका व 3 महिलायें तथा 1 बालक समेत 13 पुरूष है।
विज्ञापन
इसमे से 8 महाराष्ट्र, एक-एक दिल्ली, गुजरात और नोएडा से आए हुए हैं। जनपद में बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया के 1, चकिया के 5, चंदौली 7, सकलडीहा 2 और शहाबगंज ब्लाक के 3 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रहीं है।
विज्ञापन
इस प्रकार जनपद में कोविड के 141 केस हो गए हैं। इसमे अब तक 12 लोग ऐसे हैं जो स्थानीय हैं। एक्टिव केस की संख्या 80 है व 60 व्यक्ति डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत जो चुकी है।
विज्ञापन