फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1869 infected in the district, ten people lost their lives

जिले में 1869 संक्रमित, दस लोगों ने गंवाई जान

Thu, 29 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
1869 infected in the district, ten people lost their lives
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को 1,869 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, दस लोगों की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 39 जीटीसी में 19, संकट मोचन मंदिर में 13, पहाड़िया बैंक कॉलोनी में भी 13, सीएमओ ऑफिस में दो और मेडविन हॉस्पिटल में 5 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर कुल 6091 लोगों की जांच की गई है। जबकि पहले के बचे कुछ सैंपल को मिलाकर 6,404 लोगों की रिपोर्ट मिली है। बुधवार को पांडेयपुर, शिवपुर, लंका, भोजूबीर, महमूरगंज, आवास विकास कॉलोनी पहाड़िया, सिगरा, लहुराबीर, बीएचयू कैंपस के साथ ही बीएलडब्ल्यू, लहुराबीर सिगरा सहित अन्य जगहों पर रहने वालों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

चार महिलाओं की भी मौत
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती मुक्ति गंज निवासी 66 वर्षीय पुरुष, एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती बंगाली टोला निवासी 75 वर्ष की महिला, ईएसआईसी हास्पिटल में भर्ती 81 वर्ष की महिला और सिकरौल निवासी 70 वर्षीय पुरुष के अलावा बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती खेवली निवासी 67 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज निवासी 44 वर्ष की महिला और बीएलडब्ल्यू में भर्ती भिखारीपुर निवासी 75 वर्ष की महिला, बीएलडब्ल्यू निवासी 39 वर्ष के पुरुष और 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 65 वर्ष पुरुष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

17,528 एक्टिव मरीज
जिले में अब तक कुल 62,342 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 529 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को होम आइसोलेशन में 2,162 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि अस्पतालों में भर्ती 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 44,285 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल, 17528 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 प्रतिशत हुआ संक्रमण दर
अप्रैल महीने में अब तक 39,666 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अगर संक्रमण दर की बात करें तो इस साल फरवरी तक जहां संक्रमण दर 2 से 3 प्रतिशत रहा। जो कि पिछले 28 दिन में 25 से 30 प्रतिशत हो गया है। 15 अप्रैल के पहले तो यह 35 प्रतिशत पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed