फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मां के संग प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची

मां के संग प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची

Mon, 13 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मां के संग प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची
घोघा/बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के घर उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब मां के साथ पहुंची एक युवती ने युवक को अपना पति बताते हुए कहा कि उसके पेट में उसका बच्चा पल रहा है। जिस युवक को उसने अपना पति बताया उसकी शादी 19 मई को है। मामला सामने आने पर वहां पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनने पर मामला पुलिस के पास चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती पंजाब के अंबाला में परिजनों के साथ चाय की दुकान चलाती है। उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक एक ट्रांसपोर्ट में डंपर चलाता था। वह उसकी दुकान पर चाय पीता था। इसी दौरान उससे प्यार हो गया। बाद में युवक ने उसके साथ अंबाला के एक मंदिर में शादी की। दोनों पति व पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। प्रेमी युवक पिता की मृत्यु की बात कहते हुए उसे उसे मायके छोड़कर चला गया। लंबे समय तक नहीं पहुंचा तो युवती ने मोबाइल से संपर्क किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी में प्रेमी का पता लिया और मां के साथ उसके घर पहुंच गई। वहां पता चला कि प्रेमी की शादी कहीं और तय है। यह सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक के दरवाजे पर तीन दिन तक हुई पंचायत में बात नहीं बनने पर युवती ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, डाक्टरों ने प्रसव की तिथि 17 मई बताया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed